गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इस्लामपुर: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, हालत नाजुक

Nalanda News: नालंदा जिले के इस्लामपुर में बड़ी वारदात सामने आई हैं जहां प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला किया गया पढिए पूरी खबर नीचे.
Nalanda News: नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
मिली जानकारी के अनुसार घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के धमौली नहर वाले रास्ते में सुभाष पेंटिंग के पास की है। बताया जाता है कि खुदागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी कृष्णा प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र, जो इस्लामपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, गुरुवार रात किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
आसपास लगे सीसीटीवी की जांच
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. डीआईजी तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान में जुटी है।
फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










