ePaper

Bihar News: जमीन बेचकर पत्नी को बनाया नर्स, नर्सिंग की डिग्री मिलते ही प्रेमी संग हुई फरार

Updated at : 19 Mar 2025 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बिहार के नालंदा में एक पति का त्याग बेवफाई की भेंट चढ़ गया. पत्नी के सपनों को उड़ान देने के लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी, ताकि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर सके. मगर डिग्री मिलते ही पत्नी ने प्रेमी संग फरार होकर शादी रचा ली.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए अपनी जमीन तक बेच दी, लेकिन डिग्री हासिल करने के बाद पत्नी ने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग शादी रचा ली. पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है, और पूरे मामले की जांच जारी है.

त्याग और भरोसे की कहानी बनी धोखे की मिसाल

नालंदा जिले के शेखपुराडीह निवासी पंकज कुमार की शादी वर्ष 2020 में चौरबिगहा गांव में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने नर्सिंग की पढ़ाई करने की इच्छा जताई, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि उसकी पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके. पत्नी के सपनों को पूरा करने के लिए पंकज ने अपनी जमीन बेच दी और ग्वालियर के एक नर्सिंग कॉलेज में नामांकन करवा दिया. उसे उम्मीद थी कि उसकी पत्नी पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनेगी और परिवार का भविष्य उज्ज्वल होगा.

त्याग के बदले मिला दर्दनाक धोखा

पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राइवेट क्लिनिक में नौकरी शुरू की, जबकि पंकज पुणे में कुरकुरे फैक्ट्री में काम करने लगा. दोनों की जिंदगी पटरी पर लौट रही थी, लेकिन इसी बीच 3 फरवरी 2024 को अचानक पंकज की पत्नी गायब हो गई. पहले तो पंकज को किसी अनहोनी का शक हुआ, लेकिन जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो सच्चाई सामने आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

प्रेमी के साथ रचाई शादी, पति और बच्चे को छोड़ दिया

पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज की पत्नी नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के आत्मा गांव निवासी टिंकू सिंह के साथ औंगारी मंदिर में शादी कर चुकी है. पुलिस ने जब उसे बरामद कर अदालत में पेश किया, तो उसने बयान दिया कि उसकी शादी जबरन करवाई गई थी और वह पहले से ही टिंकू सिंह से प्रेम करती थी.

बिखर गए सपने, टूटा पंकज का भरोसा

इस पूरे घटनाक्रम से पंकज पूरी तरह टूट चुका है. उसने जिस महिला को सफल बनाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी, उसी ने उसे धोखा दे दिया. पंकज ने कहा, “मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, ताकि मेरी पत्नी आत्मनिर्भर बन सके और हमारा भविष्य सुधर सके, लेकिन उसने मुझे और हमारे बच्चे को ही छोड़ दिया.”

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नालंदा पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. फिलहाल महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस घटना ने समाज में रिश्तों की विश्वसनीयता और नैतिकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन