Crime In Bihar: दोस्तों के साथ बैठा था युवक, तभी अपराधियों ने चलाई गोली, पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Jun 2025 3:41 PM

विज्ञापन

मृतक का फोटो

Crime In Bihar: बिहार में आपराधिक मामले एक के बाद एक देखने के लिए मिल रहे हैं. इस बीच नालंदा जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पूरे पांच थानों की पुलिस तैनात है.

विज्ञापन

Crime In Bihar: बिहार में अपराधियों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है. पुलिस को खुली चुनौती अपराधियों की ओर से दी जा रही है. इस बीच एक और वारदात को अंजाम दिया गया है. दरअसल, मामला नालंदा जिले से सामने आया है जहां, युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र की है. नगरनौसा सेवरी माता के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान नगरनौसा के ढिबरापर मोहल्ला गांव निवासी कुंदन कुमार उर्फ कैलू (26 वर्ष) के रूप में हुई है जो कि, स्टेशनरी दुकानदार है. मृतक के पिता की पहचान शैलेन्द्र प्रसाद के रूप में की गई है.

पांच थानों की पुलिस पहुंची

इधर, गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुंदन अपने दोस्तों के साथ पुराने थाना परिसर के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए. वारदात के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगरनौसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है.

थाना प्रभारी ने क्या बताया…

वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है. नगरनौसा थाना प्रभारी पंकज कुमार पवन ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व के आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि, उसी विवाद में उसकी हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

Also Read: Anant Singh New Car: बाहुबली नेता अनंत सिंह की चमचमाती बुलेट प्रूफ कार चर्चे में, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन