Bihar News: राजगीर खेल अकादमी में इस महीने से मिलेगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, कोच को मिलेगी ये सुविधा

Updated:
विज्ञापन
rajgir sports complex news| Bihar News: Players will get training in Rajgir Sports Academy from this month.

Bihar News: बिहार के राजगीर में नवनिर्मित ‘राजगीर खेल अकादमी’ में इस महीने के अंत से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा. इस एकेडमी में एथलेटिक्स, कुश्ती और भारोत्तोलन जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के राजगीर में नवनिर्मित ‘राजगीर खेल अकादमी’ में जल्द ही प्रशिक्षण का कार्य शुरू होने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि दिसंबर महीने के अंत से यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस एकेडमी में एथलेटिक्स, कुश्ती और भारोत्तोलन जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. बता दें कि 20 दिसंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर को राजगीर की इस नया भवन में स्थानांतरित किया जाएगा.

कोच के लिए क्वार्टर और खिलाड़ीयों को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

इन खेलों से जुड़े कोचों को भी राजगीर में नियुक्त किया जाएगा. खिलाड़ी छात्रावास में और कोच अपने क्वार्टर में रहेंगे. बिहार भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया है कि फिलहाल प्रत्येक खेल के लिए कम से कम दो कोच खिलाड़ियों के साथ राजगीर आएंगे.

Also Read: बिहार के लाल ने किया कमाल, गांव में पढ़ाई कर BARC में बने वैज्ञानिक…

बेहतर ट्रेनिंग लेकर करेंगे राज्य का नाम रोशन

बता दें कि पिछले साल पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इन तीनों खेलों के लिए खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत हुई थी. इस केंद्र में स्टेट लेवल पर अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन किया जाता है. खेल अधिकारियों का कहना है कि राजगीर खेल अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यहां खिलाड़ी बेहतर ट्रेनिंग ले सकेंगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन