Success Story: बिहार के लाल ने किया कमाल, गांव में पढ़ाई कर BARC में बने वैज्ञानिक...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Dec 2024 11:31 AM
राहुल की फाइल फोटो
Success Story: बिहार के बक्सर जिला के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने पूरे देश में सफलता का परचम लहराया है. वे अपनी मेहनत और लगन से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए हैं.
Success Story: बिहार के बक्सर जिला के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने पूरे देश में सफलता का परचम लहराया है. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (2020-2024 बैच) के विद्यार्थी थे. राहुल भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए हैं. उनकी इस सफलता से न केवल कॉलेज, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है.
सही मार्गदर्शन और मेहनत से मिली सफलता
उनके कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने राहुल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है. राहुल ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
राहुल कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि समय-समय पर मार्गदर्शन और कॉलेज द्वारा मिले प्रोत्साहन के बदौलत मई सफल हुआ हूं. कॉलेज के व्यावहारिक ज्ञान और शिक्षकों के सहयोग ने मेरी सफलता में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने विशेष रूप अपने माता-पिता और मित्रों का भी धन्यवाद किया. जिन्होंने हर कदम पर उनका समर्थन किया.
Also Read: केंद्र से बिहार को एक और तोहफा, गंडक नदी पर बनेगा 10 किलोमीटर लंबा पुल, खर्च होंगे 3 हजार करोड़
बचपन से था वैज्ञानिक बनने का सपना
राहुल ने बताया कि मेरा शुरू से यही लक्ष्य रहा कि मैं विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में एक यांत्रिक इंजीनियर के रूप में देश की सेवा करूं. उनकी इस उपलब्धि ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है. राहुल की इस सफलता से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










