Bihar News: नालंदा में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे
Published by : Ashish Jha Updated At : 20 Apr 2025 1:47 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: सभी घायलों का इलाज परवलपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
Bihar News: नालंदा. बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा हुआ है. जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र अलीपुर बिगहा गांव में घर के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. ढलाई के दौरान अचानक दीवार भर भराकर गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 46 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी गौरी देवी, पुत्र रौशन कुमार तथा पुत्री रिम्पी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
घायलों का कराया जा रहा ईलाज
स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में छत ढालने का कार्य चल रहा था और उसी दौरान अचानक दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई. हादसे के समय अशोक यादव अपने परिवार के साथ निर्माण स्थल पर ही मौजूद थे. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान असंतुलित होकर दीवार गिरने से यह दुर्घटना हुई. सभी घायलों का इलाज परवलपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










