Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार की ले ली जान, पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर पति के सामने पत्नी की मौत हो गई. घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है. इधर, इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल के निकट फोर लेन पर हुए सड़क हादसे में पति के सामने पत्नी की मौत हो गई. हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है. मृतक महिला की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी संजू कुमारी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. 

बाइक से जा रहे थे पति-पत्नी 

मिली जानकारी के अनुसार, संजू कुमारी अपने पति अनिल कुमार के साथ बाइक से चोरसुआ गांव जा रही थीं. इसी दौरान दोनों पति-पत्नी रक्सौल के निकट तेज गति से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गए. इस घटना में संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. राहगीरों की मदद से उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार हाइवा का चालक पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को कुचलते हुए चला जाता गया है. इस मंजर को देखने वालों की रूह कांप गई. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

पुलिस ने मामले में क्या बताया ?

इधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है. तो वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फोर लेन पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके. मामले में दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि, घटना की जांच तेज कर दी गई है. अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार का मौसम अचानक क्यों बिगड़ा? सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी, 4 मई तक की आयी वेदर रिपोर्टhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bihar-weather-forecast-5-days-imd-alert-for-patna-bhagalpur-thunderstorm-barish-mausam-news

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन