अवैध शस्त्र रखने के दो आरोपितों को सजा

Updated at : 01 Jun 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शस्त्र रखने के दो आरोपितों को सजा

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के द्वितीय एसीजेएम शत्रुधन सिंह ने आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार करते हुए आरोपियों महेश महतो और धनंजय महतो को ढाई वर्ष कारावास की सजा दी. इसके साथ ही प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जिसे नहीं अदा करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के द्वितीय एसीजेएम शत्रुधन सिंह ने आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार करते हुए आरोपियों महेश महतो और धनंजय महतो को ढाई वर्ष कारावास की सजा दी. इसके साथ ही प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जिसे नहीं अदा करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. दोनों ही आरोपी रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर ग्रामवासी है.
डीपीओ मो. मंसूर अली ने अभियोजन पक्ष से बहस की थी. रहुई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने इस आरोपियों से अवैध शस्त्र जब्त कर कांड संख्या 78/2000 के तहत आरोप दर्ज किया था. डकैती के आरोप में पुलिस गिरफ्त में आये टेनी महतो ने पूछताछ के दौरान बताया था कि रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर निवासी अपराध कर्मी महेश महतो गिरोह का सदस्य है और कई सालों से सड़क पर आने जाने वालों को लूटता है. डकैती भी करता है.
इन दोनों आरोपियों से बहुत सारा समान जब्त किया जा सकता है. इस जानकारी पर दोनों के धर में 19 मई 2000 के दोपहर बारह बजे छापेमारी की गई. इसके दौरान धनंजय महतो के घर व कमर से एक देसी लोडेड पिस्तौल तथा कारतूस तथा महेश महतो के पास से दो लोडेड देसी पिस्तौल व पांच कारतूस जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन