कुआं में गिरने से युवक की मौत

Updated at : 31 May 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
कुआं में गिरने से युवक की मौत

बिहारशरीफ. गहरे कुआं में गिरने से 48 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित शिवाजी कॉलनी के पास सोमवार की रात घटी. घटना से पीड़ित परमानंद प्रसाद ने बताया कि पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद शाम में बाजार गया था. रात में घर लौटने के दौरान अंधेरा […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ. गहरे कुआं में गिरने से 48 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित शिवाजी कॉलनी के पास सोमवार की रात घटी.
घटना से पीड़ित परमानंद प्रसाद ने बताया कि पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद शाम में बाजार गया था. रात में घर लौटने के दौरान अंधेरा के कारण कुआं में गिर गया. सुबह उसे खोजबीन के दौरान वह कुआं में गिरा मिला. लोगों व पुलिस की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन