ठनका गिरने से तीन लोग जख्मी

Updated at : 31 May 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से तीन लोग जख्मी

थरथरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में ठनका गिरने से तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरथरी में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बलवापर गांव में घेरा खंधा डाक पिंडी के निकट करकटनुमा मकान में करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे. ठनका गिरने के कुछ […]

विज्ञापन
थरथरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में ठनका गिरने से तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरथरी में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बलवापर गांव में घेरा खंधा डाक पिंडी के निकट करकटनुमा मकान में करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे.
ठनका गिरने के कुछ ही क्षण पहले वहां से दो लोग निकले थे. तभी ठनका झोपड़ी पर गिर गया. बताया जाता है कि 35 वर्षीय ओम प्रकाश, 49 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद व 25 वर्षीय नवीन कुमार तीनों बलवापर निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि इन तीनों में एक मोबाइल रखे थे. लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि मोबाइल के कारण ही ठनका गिरा होगा. बीडीओ रामजी पासवान ने घायल को देखने अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा पदाधिकारी को बेहतर इलाज करने का आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन