जिले में आज सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

बिहारशरीफ : दवा दुकानदारों की बंदी के दौरान मरीजों को दवा के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. सहज रूप से जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध हो जायेगी. इसकी मुकम्मल वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ की ओर से जिलेभर में कर दी गयी है. भारत के समस्त दवा दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में […]
बिहारशरीफ : दवा दुकानदारों की बंदी के दौरान मरीजों को दवा के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. सहज रूप से जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध हो जायेगी. इसकी मुकम्मल वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ की ओर से जिलेभर में कर दी गयी है.
भारत के समस्त दवा दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में 30 मई को एक दिवसीय दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है. बंदी के दौरान मरीजों के हित को देखते हुए जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने ठोस व्यवस्था की है. ताकि रोगियों को इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े. कुमार ने बताया कि मरीजों के हित को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के पास संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी. इन संस्थानों के पास दवा की दुकान चला रहे दुकानदारों को निर्देश दिया गया है
कि मरीजों जरूरतमंद हर तरह की दवा उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने बताया कि शहर स्थित सदर अस्पताल के पास तीनों दवा दुकानें मंगलवार को खुली रहेगी. इसी तरह जिले मुख्यालय समेत हरेक प्रखंड व पीएचसी मुख्यालय के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के पास,नर्सिंग होम में एवं सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक दवा की दुकानें खुले रखने की व्यवस्था की गयी है.उन्होंने बताया कि इस वैकल्पिक व्यवस्था की सूचना डीएम, सिविल सर्जन, औषधि निरीक्षक नालंदा व राज्य औषधि नियंत्रक को भी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




