अस्थावां में करेंट लगने से महिला की मौत

Updated at : 30 May 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
अस्थावां में करेंट लगने से महिला की मौत

बिहारशरीफ : करेंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनुबिगहा गांव में सोमवार की हुई. थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि लखनु बिगहा के भूषण प्रसाद की पत्नी ललिता देवी की मौत बिजली प्रवाहित अर्थ को छुने से हो गयी. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : करेंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनुबिगहा गांव में सोमवार की हुई. थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि लखनु बिगहा के भूषण प्रसाद की पत्नी ललिता देवी की मौत बिजली प्रवाहित अर्थ को छुने से हो गयी. घटना की सूचना पर बीडीओ मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी

तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 20 हजार रुपये परिजनों को दी. वहीं घटना की सूचना पर उगामां पंचायत के मुखिया शांति देवी एवं प्रखंड उपप्रमुख पिंटू यादव मौके पर पहुंच कर परिजनों से मिले. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन