ममेरे भाई की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गये थे युवक

Updated at : 27 May 2017 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
ममेरे भाई की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गये थे युवक

सिलाव : चंडी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के पास सड़क हादसे में नालंदा थाना क्षेत्र के सुरूजपुर गांव निवासी राजा कुमार व नीतीश कुमार की मौत पर परिजन काफी गमजदा है. सुरूजपुर गांव में मातम पसरा है. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जिसमें चंडी थाना क्षेत्र के आरिस खंधा के […]

विज्ञापन

सिलाव : चंडी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के पास सड़क हादसे में नालंदा थाना क्षेत्र के सुरूजपुर गांव निवासी राजा कुमार व नीतीश कुमार की मौत पर परिजन काफी गमजदा है. सुरूजपुर गांव में मातम पसरा है. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जिसमें चंडी थाना क्षेत्र के आरिस खंधा के सन्नी कुमार भी शामिल हैं.

मृतक युवक राजा के पिता सुरूजपुर गांव निवासी ललन राम ने बताया कि उनका बेटा राजा कुमार व भतीजा नीतीश कुमार अपने ममेरे भाई के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए आरिस खंधा गांव गया हुआ था. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात्रि में कुछ सामान लाने के लिए नगरनौसा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान चंडी थाना के नगरनौसा गांव के पास यह हादसा हुआ. ललन राम ने बताया कि मृतक नीतीश कुमार उसका भतीजा था. कुछ वर्ष पूर्व नीतीश के पिता की मौत हो गयी थी. ललन ने बताया कि भाई की मौत के बाद भाभी ने दूसरी शादी कर ली थी और वह अपने दूसरे पति के साथ चली गयी है.

नीतीश को माता-पिता, भाई-बहन कोई नहीं था. उसका लालन-पालन ललन राम ने ही किया है. बताया जाता है कि आरिस खंधा निवासी अनिल राम का एकलौता पुत्र सन्नी कु मार था. सन्नी ने ही अपनी बर्थ डे पार्टी में ममेरे भाई को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. इस हादसे से सुरूजपुर गांव में कोहराम मचा है. मृतक राजा के घर में परिजनों व गांव की महिलाएं दहाड़ मारकर रो रही थी. राजा की मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव की महिलाएं मृतक राजा की मां को संभालने में जुटीं थी. इस घटना से सुरूजपुर में मातमी सन्नाटा पसरा है. एक साथ गांव के दो नवयुवकों की मौत से लोग सदमें में है. घटना की सूचना पाकर मृतक राजा के सगे-संबंधियों का सुरूजपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन