एनएच 31 को किया जाम गाड़ियों के शीशे तोड़े
Updated at : 24 Apr 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

गैस रिसाव से झुलसे युवक की मौत पर भड़के लोग हरनौत (नालंदा) : बस्ती गांव में शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर रिसाव से आग लगने की घटना में घायल व्यक्ति की मौत पर रविवार को मृतक के परिजनों ने जम कर बवाल मचाया. परिजनों ने एनएच 31 को चेरो ओपी क्षेत्र […]
विज्ञापन
गैस रिसाव से झुलसे युवक की मौत पर भड़के लोग
हरनौत (नालंदा) : बस्ती गांव में शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर रिसाव से आग लगने की घटना में घायल व्यक्ति की मौत पर रविवार को मृतक के परिजनों ने जम कर बवाल मचाया. परिजनों ने एनएच 31 को चेरो ओपी क्षेत्र के सूर्य मंदिर के निकट घंटों जाम कर दिया. जाम हटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि 17 अप्रैल को हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में धर्मवीर पांडेय के घर गैस रिसाव से लगी आग के कारण एक महिला समेत दर्जनों लोग घायल हो गये थे, जिनमें मृतक भी शामिल था. पटना के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.
इलाज के दौरान शनिवार की देर संध्या मुकेश कुमार की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों के द्वारा शव को गांव लाया गया. ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर रविवार की सुबह चेरो सूर्य मंदिर के पास रांची रोड पर शव को रख कर जाम कर दिया गया. सूचना पाकर ओपी प्रभारी सुनील कुमार दल-बल के साथ जाकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने लगे. इसी दौरान कुछ शरारती तत्व पुलिस पदाधिकारियों को अपशब्द बोलते हुए पथराव करने लगा. सभी पुलिस बल
एनएच 31 को किया…
जान बचा कर चेरो ओपी पर भागे, लेकिन उपद्रवी ओपी पर चढ़ कर ईंट-पत्थर से जम कर पथराव करने लगे. उस समय चेरो ओपी रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मौके पर पहुंचे हरनौत थाने के पुलिस वाहन सहित चेरो पुलिस वाहन एवं मलखान में लगे दो व चरपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. सूचना के बाद डीएसपी निशित प्रिया ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत किया तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद यातायात चालू किया गया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया.
इस दौरान एंबुलेंस सहित कई इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंसे रहे और लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना पाकर वेना, कल्याण बिगहा, गोखुलपुर ओपी थाना प्रभारी भी पहुंचे.
35 नामजद सहित 250 लोगों पर प्राथमिकी
पुलिस ने उपद्रवियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में 35 नामजद सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
घटना की सूचना पाकर हरनौत के बीडीओ चंदन कुमार, सीओ उमेश कुमार ने मुआवजे के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा चेक मृतक की पत्नी माधुरी देवी को प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




