व्यावसायिक क्षेत्रों में बनाये जायेंगे शौचालय
Updated at : 16 Apr 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

शहर को खुले में शौच मुक्त करने का मिशन जारी बिहारशरीफ : शहर को खुले में शौच मुक्त करने का मिशन जारी है. इसके लिये क्षेत्र आधारित व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय बनाये जा रहे है. शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिये नगर निगम के द्वारा शौचालय बनाये जायेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में […]
विज्ञापन
शहर को खुले में शौच मुक्त करने का मिशन जारी
बिहारशरीफ : शहर को खुले में शौच मुक्त करने का मिशन जारी है. इसके लिये क्षेत्र आधारित व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय बनाये जा रहे है. शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिये नगर निगम के द्वारा शौचालय बनाये जायेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में जगह की तलाश नगर निगम के द्वारा शुरू कर दी गयी है. जगह चयनित होने पर एक से लेकर सीट का शौचालय बनाया जा सकेगा. बाजार करने के लिए जिले समेत बाहर के लोग बिहारशरीफ आते हैं.
शौचालय नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है. हालांकि शहर के 74 स्थानों पर यूरिनल नगर निगम के द्वारा बनाये जा चुके हैं. अब शौचालय बनाये जाने की योजना है. आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सिर्फ नगर निगम का नहीं लोगों की भी जिम्मेवारी बनती है. लोगों की सुविधा के लिये ही यूरिनल और शौचालय बनाया जा रहा है. शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें. स्लम क्षेत्र गगनदीवान में भी दस लाख रुपये से सामुदायिक शौचालय बनाया गया है.
इसका उद्घाटन किया शनिवार को किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त कौशल कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद दिलीप कुमार, गणेश चंद्रवंशी, श्रवण चंद्रवंशी, भोला कुमार स्वर्णकार, उपेंद्र कुमार सिंह, यदु गोप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




