शहर के तीन हजार और घरों में पेयजलापूर्ति जल्द

Updated at : 15 Apr 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के तीन हजार और घरों में पेयजलापूर्ति जल्द

पंप हाउस से पानी सप्लाइ का किया गया ट्रायल बिहारशरीफ : शहर के तीन हजार और घरों में जल्द ही नल से पानी मिलने लगेगा. इसकी सभी तैयारी कर ली गयी है. शहर के मेहरपर बने पंप हाउस से शहर के पांच वार्ड के घरों में इस पंप से पानी की सप्लाई की जायेगी. पंप […]

विज्ञापन
पंप हाउस से पानी सप्लाइ का किया गया ट्रायल
बिहारशरीफ : शहर के तीन हजार और घरों में जल्द ही नल से पानी मिलने लगेगा. इसकी सभी तैयारी कर ली गयी है. शहर के मेहरपर बने पंप हाउस से शहर के पांच वार्ड के घरों में इस पंप से पानी की सप्लाई की जायेगी. पंप हाउस से पानी जल्द मिले इसके लिए नगर निगम के द्वारा ट्रायल शुरू कर दिया गया है.
सप्लाइ के दौरान आने बाली बाधाओं को चिहिंत किया गया. जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाइ होना है सभी का निरीक्षण किया गया. पानी लीकेज वाले स्थानों को चिहिंत कर उसे दूर करने का आदेश नगर आयुक्त कौशल कुमार द्वारा किया गया. नगर आयुक्त कौशल कुमार ट्रायल के दिन पंप हाउस का निरीक्षण कर शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के साथ ही खामियों को दूर करने को कहा है. खास बात यह है कि गांधी मैदान के बोरिंग और मेहरपर के बोरिंग के पानी को पाइप से जोड़ दिया गया है. वैसे एक सौ करोड़ रुपये से शहर के हर घर में जलापूर्ति योजना की जायेगी. पहले चरण में शहर के वार्ड संख्या 36, 37 और कुछ 38 नंबर वार्ड के घरों में पानी सप्लाइ शुरू कर दिया गया है.
ड्राइ जोन मुहल्ले के घरों में पहुंचा पानी
शहर के कई ऐसे मुहल्ले हैं जो ड्राइ जोन हैं. इन मुहल्लों में पानी पहुंंचाना चुनौती है. इसके तहत प्रथम चरण में मथुरिया मोहल्ला, खरांदी, सालुगंज, लहेरी,मुरारपुर के कुछ एरिया, भरावपर के कुछ एरिया लहेरी मुहल्ले के घरों में पानी पहुंचने लगा है. जोन संख्या तीन के वार्ड 36,37, 44 45, व 46 के हर घर में पानी के लिए शहर के सोगरा कॉलेज के पास वाटर टावर व ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा रहा है. दूर के घरों में पानी सहजता से पहुंचे इसके लिए 20 एचपी का मोटर भी लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन