1510 लाभार्थियों को नहीं मिली पेंशन, नाराजगी

नालंदा/राजगीर : एक साल से अधिक समय से राजगीर नगर पंचायत में वृद्धा, विधवा और नि:शक्ता पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. पेंशन से वंचित लाभार्थियों में गहरी नाराजगी है. बताया जाता है कि राजगीर नगर पंचायत के पेंशनरों की कुल संख्या 2052 है. इनमें 1313 सामान्य और 739 अनुसूचित जाति के पेंशनर हैं. सभी […]
नालंदा/राजगीर : एक साल से अधिक समय से राजगीर नगर पंचायत में वृद्धा, विधवा और नि:शक्ता पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. पेंशन से वंचित लाभार्थियों में गहरी नाराजगी है. बताया जाता है कि राजगीर नगर पंचायत के पेंशनरों की कुल संख्या 2052 है. इनमें 1313 सामान्य और 739 अनुसूचित जाति के पेंशनर हैं. सभी पेंशनधारकों की सूची नगर पंचायत राजगीर के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को भेज दिया गया है. जिला से समाज कल्याण विभाग को पेंशनरों की सूची भेजी गयी है.
फरवरी 2016 से मार्च 2017 तक 2052 में से केवल 542 पेंशनरों को ही पेंशन की राशि विभिन्न बैंक खातों में आया है. शेष 1510 लाभार्थी पेंशन के लिए आये दिन बैंकों के दरवाजे खटखटा रहे हैं. 77 पेंशनरों के बैंक एकाउंट व आधार कार्ड नंबर में त्रुटि रहने के कारण नगर पंचायत को वापस भेजा दिया गया है. जिन पेंशनरों के आधार कार्ड और बैंक पास बुक के एकाउंट नंबर की छाया प्रति नगर पंचायत में साल भर पहले जमा लिया गया था. उनके भी एकाउंट में अब तक पेंशन की राशि नहीं आ सकी है. बताया जाता है कि नगर पंचायत के अधिकारियों और ऑपरेटर की गलती का खामियाजा राजगीर के पेंशनर भुगत रहे हैं.
कई लोग ऐसे हैं जिनके नाम पेंशन के लिए भेजा ही नहीं गया है. पेंशन से वंचित लोगों में दिन पर दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि विकास मित्र और आंगनबाड़ी सेविका की लापरवाही का नतीजा है कि अधिकांश पेंशनधारी पेंशन के लाभ से वंचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




