जिले में अग्निकांडों से बचाव के लिए रहें अलर्ट

बिहारशरीफ : अग्निकांडों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. डीएम डा.त्याग राजन ने सभी बीडीओ एवं सीओ से कहा है कि गांव-टोलों के स्तर पर लोगों के बीच जाकर बचाव एवं जागरूकता फैलाये. अगर कहीं भी अग्निकांड की कोई सूचना मिलती है तो वहां तुरंत पहुंचे. बचाव एवं […]
बिहारशरीफ : अग्निकांडों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. डीएम डा.त्याग राजन ने सभी बीडीओ एवं सीओ से कहा है कि गांव-टोलों के स्तर पर लोगों के बीच जाकर बचाव एवं जागरूकता फैलाये. अगर कहीं भी अग्निकांड की कोई सूचना मिलती है तो वहां तुरंत पहुंचे. बचाव एवं सहायता कार्य शुरू कर दें.
अगर आपदा राहत मद में राशि उपलब्ध न हो तो प्रखंड में किसी मद की राशि से उसमें से प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाये. अगर अग्निकांड हो तो सभी तरह की सुविधा से युक्त राहत कैंप शुरू करें. डीएम ने तीनों अनुमंडल के एसडीओ को भी आदेश दिया है कि अग्निकांड के स्थल पर तत्काल पहुंचे. बीडीओ और सीओ के माध्यम से राहत कार्य कराने एवं उसका निरंतर अनुश्रवण करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




