राज्य के 26 निकायों में नगर निगम ने भी बनाया स्थान

Updated at : 28 Mar 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के 26 निकायों में नगर निगम ने भी बनाया स्थान

बिहारशरीफ : चुनौती हर क्षेत्र में है. चुनौतियों पर खरा उतरने वालों को सफल माना जाता है. इसका उदाहरण है बिहारशरीफ नगर निगम. दम के आधार पर निगम को चालू वित्तीय साल में नौ करोड़ रुपये मिला है. राज्य के 140 नगर निकायों में से 26 को परफॉमर्स ग्राउंड के आधार पर विशेष अनुदान मिला […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : चुनौती हर क्षेत्र में है. चुनौतियों पर खरा उतरने वालों को सफल माना जाता है. इसका उदाहरण है बिहारशरीफ नगर निगम. दम के आधार पर निगम को चालू वित्तीय साल में नौ करोड़ रुपये मिला है. राज्य के 140 नगर निकायों में से 26 को परफॉमर्स ग्राउंड के आधार पर विशेष अनुदान मिला है. इसमें बिहारशरीफ भी शामिल है. मानकों पर खरा उतरने के लिए तीन तरह के विशेष कार्यो में सफलता मिलने पर चयन हो पाया है. इसमें पिछले वित्तीय साल से पांच फीसदी से अधिक राजस्व की प्राप्ति. दूसरा पिछले सालों के आय-व्यय का अंकेक्षण. लोगों को सेवा प्रदान में बेहतर. इन तथ्यों का आंकलन के बाद मिलने वाली राशि से नगर निगम ने चालू वित्तीय साल का बिजली बिल का बकाया करने जा रहा है. चालू वित्तीय साल में मोटर पंप,

रोशनी प्रबंधन व समरसेबुल स्टैंड पोस्ट का बिजली बिल तीन करोड दस लाख रुपये का है. इतनी बडी रकम को चुकाने के लिए नगर निगम ने समायोजन का रास्ता निकाला यानि कि बिजली विभाग के बकाया होडिंग टैक्स और बिजली बिल की रकम में से घटाकर बकाया राशि का भुगतान करना प्रमुख है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि गत 1980 से बिजली विभाग ने होडिंग टैक्स जमा नहीं किया था. यह रकम एक करोड 83 लाख रुपये होता है.

उक्त राशि को तीन करोड दस लाख रुपये में से घटाकर एक करोड 28 लाख रुपये का भुगतान नगर निगम के द्वारा की जा रही है. नगर आयुक्त बताते है अगर परफॉमर्स राशि अगर नगर निगम को प्राप्त नहीं होता तो बिल भुगतान करने में परेशानी हो सकता था. बे बताते है कि पिछले साल नगर निगम ने विभिन्न टैक्सों से सात करोड़ 25 लाख रुपये राजस्व हासिल किया था. इस वित्तीय साल में यह बढकर आठ करोड़ 40 लाख रुपये हो गया है जो उपलब्धि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन