शहर से हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 03 Mar 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
शहर से हटाया गया अतिक्रमण

बिहारशरीफ : गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहर के अस्पताल मोड़ से लेकर भरावपर होते हुए मछली मार्केट तक अभियान चलाया गया. इस मार्ग में अवैध रूप से लगाये होडिंग व बैनर को जब्त किया गया. नगर आयुक्त के आदेश पर चलाये गये अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहर के अस्पताल मोड़ से लेकर भरावपर होते हुए मछली मार्केट तक अभियान चलाया गया. इस मार्ग में अवैध रूप से लगाये होडिंग व बैनर को जब्त किया गया. नगर आयुक्त के आदेश पर चलाये गये अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने किया. उन्होंने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाये जाने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है.

सड़कों पर कब्जा करने दुकानदारी करने वालों को चेतावनी कई बार दिया गया. फिर भी लोग शहर पर दुकान सजाते हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान एक स्थान पर नगर निगम के कर्मी को नोक-झोंक का भी सामना करना पड़ा. खासकर भरावपर दुकान सजाने की परंपरा लोगों ने बना दिया है. जिससे आवागमन करने के दौरान लोगों को भारी परेशानी होती है. अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान दुकानदारों से सात हजार दौ सो रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन