अब घर बैठे पास कराएं मकान का नक्शा

Updated at : 03 Mar 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
अब घर बैठे पास कराएं मकान का नक्शा

नगर निगम ने तैयार किया एप्लीकेशन बिहारशरीफ : अब आपको घर का नक्शा पास कराने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. न ही बाबू और तकनीकी कर्मी को खुशामद करने की जरूरत है. बस नगर निगम की पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा. सभी काम का प्रोसेस घर बैठे की हो जायेगा. […]

विज्ञापन

नगर निगम ने तैयार किया एप्लीकेशन

बिहारशरीफ : अब आपको घर का नक्शा पास कराने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. न ही बाबू और तकनीकी कर्मी को खुशामद करने की जरूरत है. बस नगर निगम की पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा. सभी काम का प्रोसेस घर बैठे की हो जायेगा. बस नक्शा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ फी देना होगा. फ्री के लिए नगर निगम जाने की भी बाध्यता समाप्त है. आरटीजीएस या चेक के जरिये फी दे सकते हैं. यह सुविधा बिहारशरीफ शहर के रहने वालों के जारी है.
आपके पास मकान बनाने के लिए जमीन है. और नक्शा पास करना चाहते हैं समय नहीं तो इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं. ऑनलाइन सेवा की तकनीकी जानकारी दिये जाने के लिए गुरुवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार के चैंबर में आर्किटेक्टों को प्रशिक्षण दिया गया. नगर आयुक्त कौशल कुमार व इ म्यूसिपल के तकनीकी कर्मी कुमार हर्ष के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. सभी बताया गया कि पर्सनल लॉगिन का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए हर आर्किटेक्ट का पर्सनल लॉगिंग नगर निगम के द्वारा दिया गया है. बिहारशरीफ शहर के 21 आर्किटेक्ट निबंधित है.
क्या है भवन का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया: नगरसेवा.बिहार.जीओवीइन बिहारशरीफ के पोर्टल को खोलने के बाद उसके आर्किटेक्ट के ऑपशन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद दिये गये कॉलम को भरना होगा. साथ ही जमीन से संबंधित कागज को स्कैन करके देना होगा. साथ ही जमीन से संबंधित सभी विवरण को देना होगा. इतना करने के बाद प्रक्रिया चालू हो जायेगा. अगर किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहा तो नक्शा बनाने के लिए मंजूर कर ली जायेगी. आपके द्वारा दिये गये मेल पर फी जमा करने की सूचना दे दी जायेगी. फी जमा करने के बाद 15-20 दिन में मकान बनाने का नक्शा पास हो जायेगा.
डॉक्टरों की संविदा खत्म
राजगीर. गुरुवार को बोर्ड के परीक्षा के गणित विषय के परीक्षा के दौरान कुल सात मे से चार मुन्ना भाई सहित तीन कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योति नाथ सहदेव ने बताया कि पीटीजेएम कालेज में परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान किये गये निरीक्षण में तीन फर्जी रुपी मुन्ना भाई परीक्षार्थी को पहचान लिया गया. वहीं द्वितीय पाली में इसी कालेज में दो परीक्षार्थी को कदाचार करते हुए धर दबोचा गया.
इस क्रम में आरडीएच उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में एक मुन्ना भाई तथा द्वितिय पाली में एक को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम के सभी कार्य सिस्टम के अनुसार हो इसी कड़ी में मकान का नक्शा पास कराने के लिाए ऑनलाइन सेवा चालू की गयी है.नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने, आरटीआइ सेवा ऑनलाइन पहले से ही चालू है. साथ ही प्रोपटी टैक्स जमा करने में भी ऑनलाइन चालू है. इससे शहर के लोगों को घर बैठे ही घर का नक्शा पास करवा सकते हैं.
कौशल कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन