प्रारंभिक शिक्षक संघ ने स्थगित किया आंदोलन

Updated at : 02 Mar 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षक संघ ने स्थगित किया आंदोलन

उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय वापस बिहारशरीफ : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की विगत 27 फरवरी से पटना में किया जा रहा आंदोलन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा शिक्षामंत्री डाॅ अशोक चौधरी के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गयी है. उक्त आशय की जानकारी संघ के प्रदेश संगठन प्रतिनिधि […]

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय वापस

बिहारशरीफ : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की विगत 27 फरवरी से पटना में किया जा रहा आंदोलन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा शिक्षामंत्री डाॅ अशोक चौधरी के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गयी है.
उक्त आशय की जानकारी संघ के प्रदेश संगठन प्रतिनिधि शिशिर कुमार पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि नेताद्वय द्वारा नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श के उपरांत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया है. इसके लिए आगामी 15 मार्च को शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में विभाग के प्रधान सचिव व निदेशक के साथ बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लिया जायेगा. संगठन प्रतिनिधि श्री पांडेय ने कहा कि यदि आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर संघ द्वारा और तेज आंदोलन चलाया जायेगा. फिलहाल नेताद्वय के आश्वासन पर आंदोलन को विराम दे दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन