मेहरपर की पानी टंकी से जल्द होगी पानी की सप्लाइ

Updated at : 21 Feb 2017 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
मेहरपर की पानी टंकी से जल्द होगी पानी की सप्लाइ

पांच हजार घरों में दिया जायेगा कनेक्शन बिहारशरीफ : शहर के मेहरपर निर्माणाधीन पानी टंकी से जल्द पानी की सप्लाइ शहर के पांच वार्डों की जनता को मिलने लगेगा. इसके लिए काम को पूरा करने के लिए मिशन के रूप में काम किया जा रहा है. वैसे नगर आयुक्त का कहना है कि 20 दिनों […]

विज्ञापन

पांच हजार घरों में दिया जायेगा कनेक्शन

बिहारशरीफ : शहर के मेहरपर निर्माणाधीन पानी टंकी से जल्द पानी की सप्लाइ शहर के पांच वार्डों की जनता को मिलने लगेगा. इसके लिए काम को पूरा करने के लिए मिशन के रूप में काम किया जा रहा है. वैसे नगर आयुक्त का कहना है कि 20 दिनों में वाटर टावर चालू कर दिया जायेगा. इस टावर से शहर के वार्ड संख्या 36, 37, 44, 45, 46 के करीब 20 पांच हजार घरों में नल जल सप्लाइ हो जायेगी. सात करोड़ रुपये से टावर से लेकर बोरिंग के साथ ही पाइप विस्तार का काम किया जा रहा है. इस टावर के जरिये गांधी मैदान में की गयी बोरिंग व मेहरपर की बोरिंग को जोड़कर घरों तक पानी की सप्लाइ करने की योजना है. कार्य प्रगति को लेकर नगर आयुक्त कौशल कुमार ने मंगलवार को चांदनी मोहल्ला जाकर पाइप विस्तार कार्य का जायजा भी लिया.
चार पानी टैंकरों की खरीदारी : नगर निगम के द्वारा चार पानी की टैंकर की खरीदारी की जा रही है. इस टैंकर से गरमी के दिनों में समस्या स्थल पर भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन