स्मार्टवॉच से लीक हुई फ्रांस के जंगी जहाज की लोकेशन, रडार पर आया 'चार्ल्स डी गॉल', टेंशन में नेवी!

Updated at : 20 Mar 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
French Aircraft Carrier Charles de Gaulles location leak

फ़्रांसीसी युद्धपोत 'चार्ल्स डी गॉल' की तस्वीर. इमेज सोर्स- @visionergeo

French Aircraft Carrier: फ्रांसीसी अखबार 'ली मोंडे' की एक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. खबर है कि फ्रांस के एक नौसेना अधिकारी की छोटी सी लापरवाही की वजह से उनके सबसे पावरफुल विमानवाहक पोत (Aircraft Carrier) 'चार्ल्स डी गॉल' की रियल-टाइम लोकेशन लीक हो गई है. यह सुरक्षा में बहुत बड़ी सेंध मानी जा रही है, क्योंकि इस समय पश्चिम एशिया में ईरान के साथ तनाव चरम पर है.

विज्ञापन

French Aircraft Carrier: ‘ली मोंडे’ के अनुसार, एक फ्रांसीसी नाविक ने जंगी जहाज के डेक पर अपनी रनिंग ट्रैक करने के लिए एक पॉपुलर फिटनेस ऐप का इस्तेमाल किया. उसने 13 मार्च को करीब 36 मिनट तक दौड़ लगाई और 4 मील का सफर तय किया. इस फिटनेस ऐप के पूरी दुनिया में लगभग 12 करोड़ यूजर्स हैं. नाविक की इस एक्टिविटी ने जहाज की एकदम सटीक लोकेशन पब्लिक कर दी, जिससे कोई भी उसे ट्रैक कर सकता था.

कहां मिला जहाज और क्या था रिस्क?

डेटा के मुताबिक, करीब 900 फीट लंबा यह जंगी जहाज भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में साइप्रस के पास मौजूद था. यह जगह तुर्की के तट से सिर्फ 62 मील की दूरी पर है. यह चूक तब हुई जब फ्रांस ने 3 मार्च को ही इस कैरियर की तैनाती का ऐलान किया था. बता दें कि इससे करीब दो हफ्ते पहले ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिससे माहौल पहले से ही काफी गर्म है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी गलतियां

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो. फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के सुरक्षा गार्ड्स और अमेरिकी व रूसी नेताओं से जुड़े सुरक्षाकर्मियों ने भी पहले इस ऐप के जरिए अपनी लोकेशन एक्सपोज कर दी थी. एक बार तो अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एक एजेंट ने अपना रनिंग रूट शेयर कर दिया था, जिससे पूरी प्लानिंग लीक हो गई थी.

फ्रांसीसी सेना ने क्या कहा?

इस मामले पर फ्रांस के सैन्य मुख्यालय ने ‘ली मोंडे’ को बताया कि उस नाविक ने डिजिटल सुरक्षा के नियमों को तोड़ा है. अब उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. इसी तरह एक और प्रोफाइल मिली है जो फ्रांसीसी नौसेना के दूसरे जहाज से फोटो और डेटा शेयर कर रही है, जिसमें क्रू मेंबर्स और हथियारों की तस्वीरें भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की ‘धमकी’ के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने आगे आए 6 बड़े देश, ईरान को दी चेतावनी, क्या करेंगे?

इलाके में बढ़ रहा है खतरा

पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ रहे हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइप्रस में ब्रिटिश बेस पर हाल ही में ड्रोन हमला हुआ था. शक है कि यह हमला ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह ने ईरानी ‘शहीद’ ड्रोन से किया था. इसके बाद ब्रिटेन ने वहां अपनी मिसाइल सिस्टम और जंगी जहाज ‘HMS ड्रैगन’ को तैनात कर दिया है. उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने साथी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे अहम रास्तों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है.

ये भी पढ़ें: पाक की गीदड़भभकी: ‘हमारी मिसाइलें सिर्फ भारत के लिए’, पूरे इलाके को इंडिया से है खतरा

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola