कल का राशिफल 21 मार्च 2026: ग्रहों की चाल बताएगी आपका भविष्य, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

कल 21 मार्च 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal 21 March 2026: कल शनिवार का दिन अलग-अलग राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल से किस राशि को लाभ मिलेगा और किन्हें सावधान रहना होगा? यदि आप जानना चाहते हैं, तो पढ़ें यह पूरी खबर.
Kal Ka Rashifal 21 March 2026: कल 21 मार्च 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, उपरांत चतुर्थी तिथि आरम्भ हो जाएगी. कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष कल का राशिफल
कल आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कल का दिन अनुकूल है. आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ कल का राशिफल
कल आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. खान-पान में लापरवाही न करें. योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन कल का राशिफल
कल आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. व्यापार में नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं. परिवार में तालमेल बना रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी दे सकती है. आंखों या सिरदर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क कल का राशिफल
कल आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. परिवार में शांति और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, लेकिन मौसम के बदलाव से सावधान रहें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
सिंह कल का राशिफल
कल आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके साथ रहेगी.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या कल का राशिफल
कल आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और समर्पण की सराहना होगी. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित दिनचर्या अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
तुला कल का राशिफल
कल आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक कल का राशिफल
कल आपकी राशि के षष्ठम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे दिन साहस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार में सहयोग और समझ बनी रहेगी. स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
धनु कल का राशिफल
कल आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. यात्रा के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर कल का राशिफल
कल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे मेहनत और धैर्य का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ कल का राशिफल
कल आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी. नौकरी या व्यापार में बदलाव के संकेत हैं. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
मीन कल का राशिफल
कल आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और भक्ति से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: बैंगनी
यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




