कतरीसराय के गोदाम प्रभारी पर होगी कार्रवाई

Updated at : 03 Feb 2017 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
कतरीसराय के गोदाम प्रभारी पर होगी कार्रवाई

धान खरीद कार्य में लाएं तेजी:डीएम बिहारशरीफ : गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक डीएम डाॅ त्याज राजन एसएम की अध्यक्षता में की गयी. डीएम ने कहा कि धान खरीद कार्य में तेजी लाये. इस कार्य में आने वाली समस्या को प्राथमिकता देकर दूर करें. पैक्सों के साथ आयोजित बैठक […]

विज्ञापन

धान खरीद कार्य में लाएं तेजी:डीएम

बिहारशरीफ : गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक डीएम डाॅ त्याज राजन एसएम की अध्यक्षता में की गयी. डीएम ने कहा कि धान खरीद कार्य में तेजी लाये. इस कार्य में आने वाली समस्या को प्राथमिकता देकर दूर करें.
पैक्सों के साथ आयोजित बैठक में सदस्यों ने आवाज उठाया कि बोरा और गोदाम के कारण अधिप्राप्ति कार्य धीमा है. इस पर आदेश दिया गया कि जहां-जहां आवश्यकता है अतिरिक्त गोदाम की व्यवस्था करें. पैक्सों को आवश्यकता अनुसार बोरा व्यवस्था करयें. कतरीसराय में तैयार चावल लेने में परेशानी की शिकायत पर डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जांच करने व गोदाम प्रभारी पर कार्रवाई करने को कहा. किसानों को रोटेशन के आधार पर भुगतान करने को कहा गया. अधिप्राप्ति कार्य में दिक्कत होने पर एसडीओ से संपर्क करने को कहा गया.
बैठक में विधायक डा.जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बोरा की समस्या को शीध्र दूर करें. पैक्सों को मिलरों से टैगिंग करते समय सुविधा का ध्यान रखें.डीएम ने कहा कि जिन किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे 15 फरवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. इस वर्ष में अब तक तीस हजार टन धान की अधिप्राप्ति हो चुकी है. इस मौके पर डीसीओ, सभी एसडीओ, पैक्स अध्यक्ष आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन