नालंदा भ्रमण पर राजगीर पहुंचे राज्यपाल

Updated at : 01 Feb 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा भ्रमण पर राजगीर पहुंचे राज्यपाल

राजगीर (नालंदा) : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय नालंदा भ्रमण के दौरान मंगलवार को राजगीर पहुंचे. साथ मे उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद भी थीं. जहां उन्होंने राजगीर अतिथिगृह में विश्राम किया. विश्रामोपरांत वे अपने दल-बल के साथ पावापुरी भ्रमण पर सड़क मार्ग से रवाना हुए. राज्यपाल वहीं बुधवार को राजगीर के विभिन्न […]

विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय नालंदा भ्रमण के दौरान मंगलवार को राजगीर पहुंचे. साथ मे उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद भी थीं. जहां उन्होंने राजगीर अतिथिगृह में विश्राम किया. विश्रामोपरांत वे अपने दल-बल के साथ पावापुरी भ्रमण पर सड़क मार्ग से रवाना हुए. राज्यपाल वहीं बुधवार को राजगीर के विभिन्न ऐतिहासिक, पुरातात्विक व प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे. वैसे तो उनका राजगीर

आगमन अनेक बार हुआ है, परंतु उनके इस भ्रमण पर लोगों की निगाहें खास तौर पर लगी है. राज्यपाल रामनाथ कोविंद सर्वप्रथम नालंदा स्थित नव नालंदा महावीर, नालंदा संग्रहालय व प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को देखने के बाद राजगीर अतिथिगृह पहुंचे. जहां उन्होंने भोजन करने के बाद पुनः पावापुरी स्थित जलमंदिर, शमोशरण मंदिर आदि के भ्रमण के लिए रवाना हो गये. पावापुरी से वापस लौटने के बाद वे राजगीर अतिथिगृह में तरो-ताजा हुए. फिर कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ वे गर्मजल झरनों मे शुमार सप्तधारा व ब्रह्म कुंड स्नान को पहुंचे. इस क्रम में संध्या की बेला में उनके स्नान के वक्त सुरक्षा के दृष्टिकोण से आमलोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया था. कुंड स्नान के बाद वे पुन: राजगीर अतिथिगृह को लौट गये. बताते चलें कि राज्यपाल बुधवार की प्रात: घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील यात्रा सहित राजगीर के विभिन्न पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए सड़क मार्ग से रवाना होगे. इसकी सभी विभागीय व प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

उनका आज का राजगीर भ्रमण का टाइम टू टाइम शेड्यूल इस प्रकार है :
08:30 बजे घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील यात्रा
10:00 बजे बिंबिसार कारावास
10:30 बजे रथ चक्र दाग
10:50 बजे स्वर्ण भंडार
11:15 बजे जरासंध अखाड़ा
11:30 बजे पांडू पोखर
12:05 बजे जापानी मंदिर
12:15 बजे वीरायतन ब्राह्मी कला मंदिरम्
12:55 बजे विश्राम हेतु राजगीर अतिथिगृह
02:55 बजे अजातशत्रु किला मैदान स्थित हैलीपैड
03:00 बजे हैलीकाप्टर से पटना रवाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन