असलहे के साथ दो गिरफ्तार एक देसी राइफल व तीन कारतूस बरामद

Updated at : 01 Feb 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
असलहे के साथ दो गिरफ्तार एक देसी राइफल व तीन कारतूस बरामद

(नालंदा) : स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एकंगरसराय चौराहे के आस पास से एक बोलेरो गाड़ी से एक देसी राइफल, तीन कारतूस सहित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में हिलसा डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार युवक खोदागंज थाने के रुपसपुर खरज्जमा गांव […]

विज्ञापन

(नालंदा) : स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एकंगरसराय चौराहे के आस पास से एक बोलेरो गाड़ी से एक देसी राइफल, तीन कारतूस सहित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में हिलसा डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार युवक खोदागंज थाने के रुपसपुर खरज्जमा गांव निवासी अब्दुल कयूम के पुत्र जफर इमाम उर्फ कॉलेज एवं हिलसा

थाने के बनवारीपुर गांव निवासी चालक तरुण कुमार को एक देसी राइफल तीन कारतूस के साथ वाहन को जब्त किया गया. श्री भारती ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अन्यत्र कहीं जा रहा था. नक्सली संगठन या आपराधिक संगठनों से इसकी सांठ- गांठ है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है.

दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को हिलसा न्यायालय भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन