सड़क दुर्घटना में बालक की मौत
Updated at : 01 Feb 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . घटना के बाद मनेर के गांधी मैदान के पास करीब एक घंटा तक जाम गांधी मैदान के पास अपनी मां का हाथ पकड़े पांच वर्षीय अमन सड़क पार कर रहा था़ मां उसके हाथ को मजबूती से पकड़े हुई थी कि उसका बेटा सुरक्षित रहे, लेकिन एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. […]
विज्ञापन
हादसा . घटना के बाद मनेर के गांधी मैदान के पास करीब एक घंटा तक जाम
गांधी मैदान के पास अपनी मां का हाथ पकड़े पांच वर्षीय अमन सड़क पार कर रहा था़ मां उसके हाथ को मजबूती से पकड़े हुई थी कि उसका बेटा सुरक्षित रहे, लेकिन एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. बेबस मां कुछ समझ पाती इससे पहले उसकी दुनिया ही उजड़ गयी़
मनेर : मनेर गांधी मैदान के नजदीक मंगलवार को मां के साथ सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बालक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं भागने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने एक अधेड़ को ठोकर मारकर घायल कर दिया. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीे घटना के बाद कुछ घंटे के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. बताया जाता है कि कोईलवर, मानीकपुर निवासी रंगलाल महतो की पत्नी प्रभा देवी अपनी मायके शेरपुर से वापस अपने घर पांच वर्षीय पुत्र अमन के साथ लौट रही थी.
इसी बीच किसी कार्य के लिए वह मनेर गांधी मैदान के पास उतर कर पैदल बेटे के साथ सड़क पार कर रही थी. इस क्रम में ओवर लोड ईंट लादकर नाबालिग चालक लोदीपुर निवासी बिरजू कुमार अचानक अनियंत्रित होकर बच्चे को ट्रैक्टर से कुचल दिया. दुर्घटना के बाद भागने के क्रम में ट्रैक्टर चालक ने महिनावां गांव के रामनगीना नामक अधेड़ को धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में लोगों ने घायल को निजी क्लिनिक में भरती कराया.
ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा गया. घटना के बाद गांधी मैदान के पास करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेजा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




