पुलिस जीप पलटी, छह पुलिसकर्मी जख्मी
Updated at : 01 Feb 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : घोसवरी थाना की सरकारी पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में घोसवरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जय गोपाल, हवलदार अर्जुन पासवान, सिपाही महेंद्र कुमार और मनीष मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. चारों घायलों को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया. जीप पर सवार दो अन्य पुलिसकर्मी भी मामूली तौर […]
विज्ञापन
मोकामा : घोसवरी थाना की सरकारी पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में घोसवरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जय गोपाल, हवलदार अर्जुन पासवान, सिपाही महेंद्र कुमार और मनीष मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. चारों घायलों को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया.
जीप पर सवार दो अन्य पुलिसकर्मी भी मामूली तौर पर जख्मी बताये जाते हैं. एनएच 82 मोकामा सरमेरा रोड पर गश्ती के क्रम में शहरी पुल के पास घोसवरी थाना की गश्ती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे गड्ढे में चली गयी. थानाध्यक्ष ने बताया की घोसवरी थाना की सरकारी जीप भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गयी है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का उपचार पटना में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




