अलीशाह क्लब ने जीता अलीशाह कप

बिहारशरीफ : स्थानीय सोगरा हाइस्कूल के मैदान में सोमवार को खेले जा रहे अलीशाह कप 2017 में अलीशाह क्लब ने ज्योति क्लब राजगीर को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण फाइनल का यह मैच काफी रोमाचंक रहा. अलीशाह क्लब द्वारा 25 ओवरों में बनाये गये कुल 187 […]
बिहारशरीफ : स्थानीय सोगरा हाइस्कूल के मैदान में सोमवार को खेले जा रहे अलीशाह कप 2017 में अलीशाह क्लब ने ज्योति क्लब राजगीर को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण फाइनल का यह मैच काफी रोमाचंक रहा. अलीशाह क्लब द्वारा 25 ओवरों में बनाये गये कुल 187 रन के जवाब में ज्योति क्लब के खिलाडि़यों ने भी जबरदस्त शुरुआत की. करण व किशोर की जोड़ी ने 78 रनों की जबरदस्त साझेदारी की. गौरव कनौजिया 37,
सौरभ वर्मा 16 तथा जिसान के 13 रनों के सहयोग से ज्योति क्लब ने भी मैच की समाप्ति तक अपना स्कोर अलीशाह क्लब के बराबर कर दिया. दोनों टीमों की मैच बेनतीजा रहा. आखिर अम्पायर अली तथा समर के द्वारा दोनों टीमों को एक एक ओवर और खेलने का मौका देकर मैच के फाइनल विनर की घोषणा की गई. एक ओवर में ज्योति क्लब ने महज सात रन बनाये. इसके जवाब में अलीशाह क्लब की टीम 11 रन बनाकर कप पर कब्जा जमाया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव मो. अरशद ने मैच की समाप्ति पर दोनों टीमों के खिलाडि़यों को अपनी शुभकामनाएं देकर और अच्छा खेलने की प्रेरणा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




