नालंदा में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत

Updated at : 28 Jan 2017 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत

हिलसा/सिलाव : जिले में अलग अलग दुर्घटनाओं में जहां दो की मौत हो गयी है, वहीं कई जख्मी हो गये हैं. हिलसा-फतुहा मार्ग पर स्थित लाहंडा के पास यात्रियों से भरा ऑटो के खाई में पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि कई यात्री जख्मी हो गये. मृतक की […]

विज्ञापन

हिलसा/सिलाव : जिले में अलग अलग दुर्घटनाओं में जहां दो की मौत हो गयी है, वहीं कई जख्मी हो गये हैं. हिलसा-फतुहा मार्ग पर स्थित लाहंडा के पास यात्रियों से भरा ऑटो के खाई में पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि कई यात्री जख्मी हो गये. मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के खड़सरिया गांव निवासी रामचलितर पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि हिलसा से सवारी लेकर ऑटो फतुहा की ओर जा रहा था.

इसी दौरान लाहंडा पुल के अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लिनिकों में भरती कराया गया है. इधर, सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव में पइन में गिर जाने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी. सीमा गांव के विनय शर्मा की पत्नी गांव के बगल में साग तोड़ने के लिए गयी थी.

मां को घर से बाहर जाता देख उसका चार वर्षीय पुत्र ऋषिकेश भी मां के पीछे पीछे चला गया. पइन पार करने के लिए रखे लट्ठे पर चढ़ने के क्रम में पैर फिसल जाने से ऋषिकेश पइन में गिर गया. पइन में पानी भरे होने के कारण उसमें डूब जाने से बालक की मौत हो गयी. दो घंटे बाद भी बच्चा के घर नहीं आने पर परिजन उसे खोजबीन करने लगे. बाद में पइन से बालक का शव बरामद हुआ. सिलाव के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन