13 सौ स्थानों पर बुजुर्ग देंगे सलामी

Updated at : 26 Jan 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
13 सौ स्थानों पर बुजुर्ग देंगे सलामी

आयोजन. जिले में जश्न-ए-गणतंत्र दिवस की धूमधाम मुख्य स्थल पर प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन मुख्य समारोह स्थल पर प्रभारी तिरंगे को देंगे सलामी बिहारशरीफ : जिले में जश्न-ए- गणतंत्र दिवस धूमधाम जायेगा. गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार सुबह से ही देशभक्ति के गीतों का स्वर चहुंओर बजने लगा है. शाम तक सभी ओर गणतंत्र दिवस […]

विज्ञापन

आयोजन. जिले में जश्न-ए-गणतंत्र दिवस की धूमधाम

मुख्य स्थल पर प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
मुख्य समारोह स्थल पर प्रभारी तिरंगे को देंगे सलामी
बिहारशरीफ : जिले में जश्न-ए- गणतंत्र दिवस धूमधाम जायेगा. गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार सुबह से ही देशभक्ति के गीतों का स्वर चहुंओर बजने लगा है. शाम तक सभी ओर गणतंत्र दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने में लोग जुटे रहे. मुख्य समारोह स्थल शहर के सोगरा हाइस्कूल का मैदान होगा. मुख्य स्थल पर प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार तिरंगे को सलामी देंगे झंडोत्तोलन के बाद प्रभारी मंत्री जिलेवासियों के नाम संदेश देंगे. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर 18 विभागों के द्वारा रंग-बिरंगी झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा.
कलेक्ट्रेट में डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम, पुलिस लाइन में एसपी कुमार आशीष, नगर निगम में मेयर सुधीर कुमार झंडोत्तोलन करेंगे. जिले के 1300 महादलित टोले में महादलित परिवार के बुजुर्ग के द्वारा तिरंगे को सलामी देंगे. दीपनगर स्थित महादलित टोले में प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया जायेगा. साथ ही, कारगिल पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी.
स्कूल से लेकर सरकार कार्यालयों में झंडोत्तोलन की तैयारी की जा रही है. गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में जनहित की बातों को प्रदर्शित की जायेगी. मुख्य रूप से कृषि,स्वास्थ,नगर निगम,उत्पाद,आइसीडीएस,एनसीसी समेत कई विभागों के द्वारा मनमोहक झांकी निकाली जायेगी. मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित की जायेगी.
दोपहर में होगा क्रिकेट मैच
गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय सोगरा हाइस्कूल के मैदान में दोपहर में फ्रेडली क्रिकेट मैच का आयोजित होगा. इसमें अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भाग लेंगे. स्कूलों में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा.
झंडोत्तोलन की समय सारणी
सोगरा हाइस्कूल 9.00 बजे सुबह
नालंदा समाहरणालय 9:45
जिला परिषद 10:00
जिला ग्रमाीण विकास अभिकरण 10:10
सदर अनुमंडल परिसर 10:15
गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय 10:25
नगर निगम बिहारशरीफ 10:40
बिहारशरीफ थाना परिसर 10:50
शहीदों को श्रद्धांजलि व माल्यार्पण कारगिल पार्क 11:10
पुलिस लाइन बिहारशरीफ 11:25
मुख्य समारोह स्थल पर मिनट-टू-मिनट
एसपी का आगमन: 8:40 सुबह
डीएम का आगमन 8:45 सुबह
प्रभारी मंत्री का आगमन: 8:47 सुबह
परेड की सलामी/निरीक्षण: 8: 50 सु.
जिला प्रभारी मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन: 9:00 सुबह
मार्च पास्ट एवं झांकी की प्रस्तुति: 9:15
स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान 9: 30
समापन: 9:35
शहर के प्रमुख स्थान जहां बुजुर्ग देंगे तिरंगे को सलामी
देवीसराय चौधरी,आशानगर, छोटी पहाड़ी नगर
सकुनत कला ,खैराराबाद रविदास टोला,चांदनी कलाली,सलेमपुर रविदास टोला,
ईमादपुर,नईसराय, गौरागढ,बैगनाबाद,अलीनगर,लोहगानी पासवान टोला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन