चार सदस्यीय ट्रेनी आइएएस नालंदा पहुंचे

बिहारशरीफ : वर्ष 20126 के चार सदस्यीय ट्रेनी आइएएस मंगलवार को नालंदा पहुंचे. ट्रेनी अफसरों में प्रीति गहलौत, अनुराधा पाल, दत्तात्रेय भाउसाहेब शिंदे व पंकज आशिया शामिल हैं. पहले दिन अफसरों की टीम ने जिलाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम, डीडीसी कुंदन कुमार से मिल कर कार्य के अनुभव को प्राप्त किया. इसके बाद समाहरणालय की […]
बिहारशरीफ : वर्ष 20126 के चार सदस्यीय ट्रेनी आइएएस मंगलवार को नालंदा पहुंचे. ट्रेनी अफसरों में प्रीति गहलौत, अनुराधा पाल, दत्तात्रेय भाउसाहेब शिंदे व पंकज आशिया शामिल हैं. पहले दिन अफसरों की टीम ने जिलाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम, डीडीसी कुंदन कुमार से मिल कर कार्य के अनुभव को प्राप्त किया. इसके बाद समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर कार्य की बारीकियों से अवगत हुए. इसके बाद डीआरसीसी कार्यालय जाकर कार्य प्रणाली को देखा. इन अफसरों के साथ जिला स्तर पर लाइजिंग करने के लिए अफसरों को भी लगाया गया है. वरीय डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार इनके साथ थे. अफसरों की टीम 24 से लेकर 02 फरवरी तक नालंदा में रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




