जिप की 450 दुकानों पर 10.54 लाख किराया बकाया

बिहारशरीफ : जिला पर्षद मार्केट की दुकानों का किराया भुगतान नहीं कर रहे लोगों विभागीय कार्रवाई कभी भी हो सकती है. जिला पर्षद के अपर कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र एम ने बताया कि बकाये किरायेदारों की सूची में लगभग 450 लोग शामिल हैं. इन सभी पर दिसंबर, 2016 तक कुल दस लाख 54 हजार 686 रुपये […]
बिहारशरीफ : जिला पर्षद मार्केट की दुकानों का किराया भुगतान नहीं कर रहे लोगों विभागीय कार्रवाई कभी भी हो सकती है. जिला पर्षद के अपर कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र एम ने बताया कि बकाये किरायेदारों की सूची में लगभग 450 लोग शामिल हैं. इन सभी पर दिसंबर, 2016 तक कुल दस लाख 54 हजार 686 रुपये दुकानों का किराया बकाया है. उन्होंने बताया कि गत वर्ष नवंबर में ही इन सभी को किराया भुगतान के लिए नोटिस भेजा जा चुका है. हालांकि इसमें से अब तक कुछ ही बकायेदारों ने किराया जमा कराया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही ऐसे लोगों के विरुद्ध किराये की वसूली के लिए अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




