चुनावी रंजिश में हुई थी चिरंजीवी की हत्या

Updated at : 25 Jan 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई थी चिरंजीवी की हत्या

बाढ़ की लदमा पंचायत से मां को लड़ाया था मुखिया का चुनाव लहेरी थाने में छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट मोहल्ले में सोमवार की रात्रि में बाढ़ के लदमा गांव निवासी युवक चिरंजीवी उर्फ अमित सिंह की गोली मार कर हत्या कर देने से […]

विज्ञापन

बाढ़ की लदमा पंचायत से मां को लड़ाया था मुखिया का चुनाव

लहेरी थाने में छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट मोहल्ले में सोमवार की रात्रि में बाढ़ के लदमा गांव निवासी युवक चिरंजीवी उर्फ अमित सिंह की गोली मार कर हत्या कर देने से मामले में छह को नामजद व पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मृतक के भाई अभिषेक सिंह ने दर्ज करायी है. हत्या के इस मामले में चिरंजीवी को एक-दो नहीं बल्कि नौ गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था.
दर्ज करायी गयी प्राथमिकी अभिषेक सिंह ने कहा कि वह गत कई माह से धनेश्वरघाट स्थित सुनील कंपाउंडर के मकान में मृतक भाई के साथ रह रहा था. उसने बताया कि सोमवार की संध्या करीब सात बजे चिरंजीवी के पास एक कॉल आया था, जिसके बाद उसका भाई पैदल घर से बाहर जाने लगा. उसके पीछे-पीछे वह भी जाने लगा. इसके बाद कुछ दूरी पर लदमा गांव के कमलेश सिंह के पुत्र राजवीर एवं जसवीर, सदानंद सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह, अरविंद सिंह के पुत्र राहुल व सिकंदर के अलावा बालमुकुंद सिंह के पुत्र सदानंद सिंह व पांच अज्ञात लोगों को एक निजी स्कूल के पास फायरिंग करते हुए देखा.
सभी के हाथ में पिस्तौल थी और पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी. अभिषेक ने कहा कि भाई पर फायरिंग होता देख वह पास ही में छिप गया. कई राउंड फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. इसके बाद वह बाहर निकल कर अपने भाई के पास पहुंचा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अभिषेक ने अपने भाई की हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया. उसने कहा कि गत पंचायत चुनाव में उसकी मां लदमा पंचायत की मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी थी. उसी चुनाव में मेरी मां के विरोध में कमलेश सिंह की पत्नी मंजू देवी लड़ी थी. पंचायत चुनाव के दौरान हमें धमकी दी गयी थी कि चुनाव से हट जाओ, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. अभिषेक ने कहा कि यह धमकी जसवीर व राजवीर ने दी थी.
इस संबंध में लहेरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 28/2017 दर्ज किया गया है, जिसमें छह नामजद व पांच अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. शव को पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन