बाइक के लिए विवाहिता को जलाया

Updated at : 25 Jan 2017 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के लिए विवाहिता को जलाया

इस्लामपुर (नालंदा) : दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल तथा 50 हजार रुपये की खातिर बरती देवी नामक विवाहिता को जला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव निवासी सुरेश महतो के घर में मंगलवार को घटी. ग्रामीणों ने पीडि़ता के इलाज के लिए इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक […]

विज्ञापन

इस्लामपुर (नालंदा) : दहेजलोभियों ने मोटरसाइकिल तथा 50 हजार रुपये की खातिर बरती देवी नामक विवाहिता को जला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव निवासी सुरेश महतो के घर में मंगलवार को घटी. ग्रामीणों ने पीडि़ता के इलाज के लिए इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.

जहां चिकित्सक ने चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि विवाहिता के पिता इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शरीफाबाद निवासी सत्येंद्र महतो विगत तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री बरती कुमारी की मई 2013 में शादी पचलोवा गांव निवासी सुरेश कुमार के पुत्र सुबोध कुमार के साथ की थी.

घटना के संबंध में जख्मी विवाहिता के पिता सत्येंद्र महतो ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटनास्थल की जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन