खुफिया रिपोर्ट पर बैंकों व पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी

Updated at : 24 Jan 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट पर बैंकों व पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी

बिहारशरीफ : खुफिया रिपोर्ट के आधार पर नालंदा पुलिस बैंकों की शाखाओं, पेट्रोल पंपों एवं स्वर्ण व्यवसायी की दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने जा रही है. कुख्यात अपराधियों के साथ ही छुटभैये अपराधियों के सॉफ्ट टारगेज बन रहे बैंक की शाखाओं, पेट्रोल पंप एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर विशेष नजर रखने की व्यवस्था की जा रही […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : खुफिया रिपोर्ट के आधार पर नालंदा पुलिस बैंकों की शाखाओं, पेट्रोल पंपों एवं स्वर्ण व्यवसायी की दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने जा रही है. कुख्यात अपराधियों के साथ ही छुटभैये अपराधियों के सॉफ्ट टारगेज बन रहे बैंक की शाखाओं, पेट्रोल पंप एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर विशेष नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है. नालंदा पुलिस को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि अपराधी बैंकों, पेट्रोल पंपों एवं स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बना सकते हैं. इस खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद नालंदा पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है.

पुलिस अधीक्षक को समय-समय पर बैंकों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कराने को कहा गया है कि वहां लगे सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं. थानेदारों को बैंकों की सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त लगाने एवं बैंक की शाखाओं के आसपास वाहनों की सघन तालाशी लेने का निर्देश दिया गया है. खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी कुमार आशीष ने जिले के सभी एसडीपीओ पुलिस इंस्पेक्टरों एवं थानाध्यक्षों को पत्र लिखकर बैंकों,

पेट्रोल पंप एवं ज्वेलर्स की दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. लिखे गये पत्र में एसपी ने बैंकों, पेट्रोल पंपों एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर एक रजिस्टर संघारित करने और इस रजिस्टर पर प्रतिदिन गश्ती करने वाले पुलिस पदाधिकारियों हस्ताक्षर करेंगे व अपना मोबाइल नंबर अंकित करेंगे. पुलिस पदाधिकारी, बैंक अधिकारी मिलकर व स्वर्ण व्यवसायी मिलकर प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए पहल करेंगे. बैंक की सभी शाखाओं में स्थानीय चौकीदार व सिपाही की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बैंक की शाखाओं, एटीएम के आसपास घुम रहे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं कुछ देर वहां रुककर वाहनों की चेकिंग करने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बैंक अधिकारियों से मिलकर बैंकों के सुरक्षा इंतजामों जैसे सीसीटीवी एवं सायरन की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

स्वर्ण व्यवसायी की दुकानों पर भी सर्तकता
एसपी ने सुरक्षा बढ़ाने का दिया आदेश
-बैंक, पेट्रोल पंप एवं स्वर्ण व्यवसायी की दुकानों पर एक रजिस्टर संघारित होगा
-प्रत्येक दिन पुलिस पदाधिकारी, बैंक अधिकारी व स्वर्ण व्यवसायी मिलकर सुरक्षा की पहल करेंगे
-गश्ती पुलिस अधिकारी प्रत्येक दिन उक्त रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेंगे व मोबाइल नंबर अंकित करेंगे
-बैंकों में स्थानीय चौकीदार एवं सिपाही की प्रतिनियुक्ति की जायेगी
-बैंकों के पास घुम रहे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे एवं कुछ देर रुक कर बाइक आदि की चेकिंग करेंगे
-थानाध्यक्ष स्वयं बैंक प्रबंधक से मिलकर सीसीटीवी कैमरा एवं सायरण की जांच करेंगे
-एटीएम के पास भी समय समय पर वाहन चेकिंग करेंगे तथा आसपास घुम रहे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे
-प्रत्येक सोमवार को पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय में उक्त सभी निर्देशों का अनुपालन कर बैंकों, पेट्रोल पंपों को रजिस्टर की छाया प्रति उपलब्ध करायेंगे
क्या कहते हैं अधिकारी:
कुख्यात अपराधियों के अलावा छुटभैये अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स की दुकानें बन रही हैं. इस बात को ध्यान में रखकर जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टरों व थानाध्यक्षों को इसकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पुलिस के अधिकारी बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स की दुकान संचालकों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के संबंध में विचार विमर्श करेंगे. इस संस्थानों में लगे सुरक्षा उपकरणों को बेहतर बनाने व उसे अच्छे ढंग से काम करने लायक बनाने को कहा गया है.
कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन