प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी हुए सफल

Updated at : 24 Jan 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी हुए सफल

बिहारशरीफ : स्थानीय बिहार क्लब में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, बिहारशरीफ क्षेत्र के द्वारा पंचम इंडोर खेल सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक केजीएम संदीप मंगल एवं बिहारशरीफ क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया. श्री सिंह ने कहां कि प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय बिहार क्लब में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, बिहारशरीफ क्षेत्र के द्वारा पंचम इंडोर खेल सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक केजीएम संदीप मंगल एवं बिहारशरीफ क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

श्री सिंह ने कहां कि प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर एवं इससे जीतने वाली प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में क्षेत्रीये स्तर प्रधान कार्यालय पटना के द्वारा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता की जाती है. इस पंचम इन्डोर खेल में चेस, टेबल टेनिस, कैरम, गायन आदि प्रतियोगिता की गयी.

गायन एवं वादन प्रतियोगिता में रंजीत कुमार सिंहा, शाखा प्रबंधक कखरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. यहां से सफल प्रतिभागी 5 फरवरी को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन