एफएसएल की टीम ने की डकैती मामले की जांच
Updated at : 23 Jan 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिजली विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर में शुक्रवार रात्रि में हुई डकैती मामले की जांच के लिए रविवार को पटना से एफएसएल की टीम नांलदा पहुंची. एफएसएल की टीम ने इंजीनियर के घर के विभिन्न स्थानों से अपराधियों के फिंगर प्रिंट व अन्य सुराग जुटाये हैं. टीम के सदस्यों ने रिटायर्ड इंजीनियर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बिजली विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर में शुक्रवार रात्रि में हुई डकैती मामले की जांच के लिए रविवार को पटना से एफएसएल की टीम नांलदा पहुंची. एफएसएल की टीम ने इंजीनियर के घर के विभिन्न स्थानों से अपराधियों के फिंगर प्रिंट व अन्य सुराग जुटाये हैं.
टीम के सदस्यों ने रिटायर्ड इंजीनियर के घर में करीब एक घंटे रुक कर एक-एक चीज की बारीकी से जांच पड़ताल की. इसके अलावा इंजीनियर से इस संबंध में पूछताछ की. लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़े के शिक्षा नगर में डकैती की इस घटना में रिटायर्ड इंजीनियर की दो लाइसेंसी गन व एक रिवॉल्वर के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल सेट सहित करीब 10 लाख रुपये के कीमती सामान लूट लिया. रिटायर्ड इंजीनियर द्वारा विरोध किये जाने पर डकैतों ने रॉड से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया था.
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि घटना का उद्भेदन करने के लिए पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम की मदद से फिंगर प्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण सुराग इक्ट्ठा किये हैं. स्थानीय जिला आसूचना इकाई की टीम भी मौके पर मौजूद थी. एसपी ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को इस इलाके में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. शहर के अन्य मोहल्लों ने भी रात्रि गश्ती तेज करने को कहा गया है.
उन्होंने बताया कि शिक्षा नगर में हुई घटना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है. पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है और घटना का उद्भेदन शीघ्र करने का प्रयास किया जायेगा. एफएसएल की टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसका विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




