पेट्रोल पंप में 12 हजार की लूट,छानबीन में जुटी पुलिस
Updated at : 21 Jan 2017 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

पुिलस कर रही है मामले की जांच- पड़ताल वीरपुर : शुक्रवार की देर शाम वीरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-संजात पथ स्थित वीरपुर पेट्रोल पंप से बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 12 हजार रूपये व दो मोबाइल लूट कर इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने पंप […]
विज्ञापन
पुिलस कर रही है मामले की जांच- पड़ताल
वीरपुर : शुक्रवार की देर शाम वीरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-संजात पथ स्थित वीरपुर पेट्रोल पंप से बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 12 हजार रूपये व दो मोबाइल लूट कर इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने पंप पर मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट भी की.जिससे कर्मी चोटिल हो गये. घटना 8.30 बजे रात्रि की है. बताया जाता ह कि उक्त पंप के प्रबंधक मो समीर ने बताया कि हम एक नोजलमेन नरेश महतो के साथ केबिन के अंदर काउंटर पर बैठे हुए थे. तभी एका-एक मोटरसाइकिल से तीन अपराधी पहुंचे एवं केबिन के अंदर घूस कर हम दोनों को पिस्तौल सटा दिया. और काउंटर से 11 हजार रुपया 185 रुपये तथा मेरे पर्श से एक हजार रुपये के अलावा दो मोबाइल लूट लिये.
हालांकि नोजल मेन के जेब में रखे लगभग पांच हजार रुपये लूटने से बच गया. क्योंकि अपराधियों ने मारपीट कर तुरंत भागने में उक्त राशि बच पायी. ज्ञात हो कि उक्त पथ पर इस घटना के पहले भी कई बार लूटपाट की घटना हो चुकी है. सूचना पाकर थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. पीडि़त प्रबंधक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी है. छापेमारी अभियान तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




