क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों में मारपीट
Updated at : 21 Jan 2017 11:52 PM (IST)
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी, खदेड़ा बिहारशरीफ : श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में शनिवार की संध्या में क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों के दो गुटों में झड़प हो गयी. शुरुआत नोकझोक से हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गया. दोनों गुटों ने बैट व विकेट भांजे. मिली जानकारी के अनुसार युवकों का […]
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी, खदेड़ा
बिहारशरीफ : श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में शनिवार की संध्या में क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों के दो गुटों में झड़प हो गयी. शुरुआत नोकझोक से हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गया. दोनों गुटों ने बैट व विकेट भांजे. मिली जानकारी के अनुसार युवकों का एक गुट पहले से वहां क्रिकेट मैच खेल रहा था. इसी दौरान स्थानीय युवकों की एक दूसरी टोली वहां आ धमका और क्रिकेट खेल रहे युवकों से कहा कि अब तुमलोग हटो, हमलोग क्रिकेट खेलेंगे. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद बढ़ गया. पहले नोकझोक हुई. इसके बाद युवक बैट व विकेट भांजने लगे. मारपीट की इस घटना में रामचंद्रपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले जमुई जिला निवासी विरेन्द्र कुमार जख्मी हो गया.
श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे लोग स्थानीय युवकों की इस हरकत से नाराज हो उन युवकों को खदेड़ भगाया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुमार आशीष मौके पर पहुंचे तो नाराज युवकों उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया. एसपी ने नाराज युवकों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराना चाह.लेकिन युवकों ने रोड़ेबाजी की. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में रोड़ेबाजी करने वाले एवं क्रिकेट खेल रहे युवकों से मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




