भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग

Updated at : 19 Jan 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग

विराेध. गायब छात्र का शव मिलने के बाद मोहल्लेवालों ने की रोड़ेबाजी कई पुलिसकर्मियों सहित थानेदार जख्म परिजनों ने थाने में करायी थी प्राथमिकी बिहारशरीफ : नौ दिनों से गायब शिक्षक पुत्र का रिषभ का शव सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुंआ में पहुंचने के बुधवार की देर शाम लोग अाक्रोशित होकर शहर के रांची रोड […]

विज्ञापन

विराेध. गायब छात्र का शव मिलने के बाद मोहल्लेवालों ने की रोड़ेबाजी

कई पुलिसकर्मियों सहित थानेदार जख्म
परिजनों ने थाने में करायी थी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : नौ दिनों से गायब शिक्षक पुत्र का रिषभ का शव सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुंआ में पहुंचने के बुधवार की देर शाम लोग अाक्रोशित होकर शहर के रांची रोड को मोगलकुंआ के पास जाम कर दिया. नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड़ेबाजी करने लगे. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व कई थानेदार रोड़ेबाजी में जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की माने तो अाक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की. इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नही हुए. आक्रोशितों का कहना था कि पुलिस सक्रिय होती तो रिषभ की जान बच जाती.
रिषभ के गायब होने की प्राथमिकी 10 जनवरी को थाने में दर्ज करायी गयी थी. 9 दिनों के बाद उसका शव बरामद हुआ है. नाराज लोग थानेदार को बदलने की मांग कर रहे थे. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम बनी हुई थी. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप किये हुए है. फिलहाल तनाव की स्थिति बरकरार है, पुलिस उस रास्ते से आने जाने वालों पर रोक लगा दी है. नाराज लोगों काे समझाने का प्रयास जारी है.
बिहारशरीफ : एनएच 31 पर स्थित डीटीओ कतरीसराय विपरीत दिशा में लहेरी थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी के पास से झाड़ी में फेंका हुआ युवक का शव मिला है. मृतक युवक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट निवासी रिषभ कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई. मृतक युवक पिछले नौ दिनों से घर से गायब था. परिजनों द्वारा रिषभ के गायब होने के संबंध में सोहसराय थाने में मिसिंग की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तब से अब तक सोहसराय थाने की पुलिस के अलावा गायब युवक रिषभ के परिजन लगातार खोजबीन में जुटे थे. बुधवार को गायब युवक का शव बरामद होने की खबर के बाद सनसनी फैल गयी. मृतक युवक उत्क्रमित मध्य विद्यालय इब्राहिमपुर बिंद के शिक्षक मनोज चौधरी का पत्र था. 10 जनवरी को रिषभ उस समय लापता हो गया था, जब वह घरर से साइकिल पर सवार होकर निकला था. परिजनों ने बताया कि उसे घर से टयूशन फी के रूप में एक हजार रूपये दिया गया था. यह रुपया उसके पास ही था. रिषभ घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था, मगर जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नही मिल सका था. इस मामले में छात्र के पिता मनोज चौधरी द्वारा सोहसराय थाने में मिसिंग की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बुधवार की सुबह लहेरी थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी के पास एनएच 31 के किनारे झाड़ी से रिषभ का शब बरामद हुआ है. शव की पहचान होने के बाद लहेरी पुलिस ने उसे सोहसराय थाना के सुपुर्द कर दिया. सोहसराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सोहसराय के थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया मृतक युवक के कान से खून का रिसाव होने प्रमाण मिला है.
आशंका व्य्क्त की जा रही है कि युवक की हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यह खुलासा हो पायेगा कि गायब युवक की मौत कैसे हुई है. बेटे का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस पर बच्चे की बरामदगी के लिए कोई ठोस प्रयास अथवा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि न तो किसी ने फिरौती मांगी थी और न ही किसी से बेटे का झगड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन