जिले में धान की खरीद में आयी तेजी, निगरानी
Updated at : 18 Jan 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

1645 किसानों से हुई साढ़े ग्यारह हजार एमटी धान की खरीदारी 37 हजार किसानों का डाटाबेस तैयार बिहारशरीफ : जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है. भारी ठंढ तथा खराब मौसम के वाबजूद जिले में अब तक 11 हजार 3 सौ 36 मीटरिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. अधिप्राप्ति […]
विज्ञापन
1645 किसानों से हुई साढ़े ग्यारह हजार एमटी धान की खरीदारी
37 हजार किसानों का डाटाबेस तैयार
बिहारशरीफ : जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है. भारी ठंढ तथा खराब मौसम के वाबजूद जिले में अब तक 11 हजार 3 सौ 36 मीटरिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. अधिप्राप्ति कार्य में जिले के 249 पैक्स में 247 तथा 16 व्यापार मंडलों में से कुल 10 व्यापार मंडल खरीद कार्य में जुटे हैं. जिला पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य की निगरानी की जा रही है. जिला पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मियों के साथ लगातार बैठक कर अधिप्राप्त से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों के साथ लगातार बैठक पर अधिप्राप्ति कार्य को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
इस संबंध में नालंदा प्राप्ति कार्य को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में नालंदा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी 20 प्रखंडो में किसानों ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ चुकी है. जिले में अब तक 37 हजार दो सौ दो किसानों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है. इनमें से 1645 किसानों से लगभग साढ़े ग्यारह हजार मीटरिक टन धान की खरीददारी की जारी है. मौसम में लगातार सुधार होने पर अधिप्राप्ति कार्य में और तेजी आएगी. जिला सहकारी बैंक द्वारा पेक्सों व व्यापर मंडलों को हर संभव मदद दी जा रही है. अब तक बैंक द्वारा किसानों को लगभग 8 करोड़ रू0 का राशि का भुगतान भी किया जा चुका है. जिला सहकारिता पदाधिकारी डॉ. अमजद हयात वर्क ने इस संबंध में बताया कि इस वर्ष जिले का धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 1.5 लाख मिट्रिक टन है. जिले के लक्ष्य को सभी 20 प्रखंडो में वितरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नालन्दा जिला धान अधिप्राप्ति में पूरे सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




