कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 17 Jan 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू

चंडी : स्थानीय प्रखंड के भगवानपुर में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन सोमवार को एसडीएम श्रृष्टि राज सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राएं न सिर्फ रोजगार करने लायक बनें, बल्कि बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार देने लायक भी बने. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल में निखार आता है […]

विज्ञापन

चंडी : स्थानीय प्रखंड के भगवानपुर में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन सोमवार को एसडीएम श्रृष्टि राज सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राएं न सिर्फ रोजगार करने लायक बनें, बल्कि बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार देने लायक भी बने. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल में निखार आता है और गुणवत्ता उतरोत्तर सुधरती जाती है. सरकार के कार्यक्रम का फायदा उठाकर खुद को मुख्य धारा में शामिल होने तथा दूसरे को भी रोजगार लायक बनाने की बात कहीं. बीडीओ प्रिया कुमारी,

सीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष कमलजीत, सीडीपीओ आभा प्रसाद, विधुत एसडीओ बलवीर प्रसाद ने भी प्रशिक्षु छात्र छात्राओं से कहा कि पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करें. रोजगार प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर रहें. वीरेंद्र एजुकेशनल एवं सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सुमन ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम को ट्रस्ट भली भांति जमीन पर उतार कर युवक युवतियों को कंप्यूटर अप्लीकेशन, संवाद कला, टेलि मार्केंटिंग, हृयूमन बिहैवियर आदि क्षेत्रों में दक्षता प्रदान करेगा.

इस मौके पर ट्रस्ट के सभी कर्मचारी, ट्रस्टी मुन्ना सिंह, केवाईपी के निरंजन कुमार,महेश कुलकर्णी,ट्रस्टी अरुण चौधरी,डाॅ राजा राम कुमार, रविन्द्र कुमार, राम प्रवेश चौहान, ऋषिदेव यादव, नरेश प्रसाद, सिद्धनाथ कुमार, नरेश कुमार,सुनील सिंह भवानी,अमरजीत मौआर, आदित्य सुमन, पप्पु कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन