कालचक्र पूजा में शामिल होने को जुटने लगे श्रद्धालु
Updated at : 09 Jan 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

गृद्धकूट पर्वत पर पूजा अर्चना करते बौद्ध पर्यटक. प्रकाश पर्व में शामिल सिख पर्यटकों का जत्था भी उमड़ा राजगीर (नालंदा) : रविवार को विश्व शांति स्तूप पर सिक्खों का जत्था व गृद्धकूट पर्वत पर बौद्ध भिक्षुओं का दल का जमावड़ा बेहद अनोखे संयोग का कारण बना. विश्व शांति स्तूप पर सिक्ख पर्यटक के अलावे देश […]
विज्ञापन
गृद्धकूट पर्वत पर पूजा अर्चना करते बौद्ध पर्यटक.
प्रकाश पर्व में शामिल सिख पर्यटकों का जत्था भी उमड़ा
राजगीर (नालंदा) : रविवार को विश्व शांति स्तूप पर सिक्खों का जत्था व गृद्धकूट पर्वत पर बौद्ध भिक्षुओं का दल का जमावड़ा बेहद अनोखे संयोग का कारण बना. विश्व शांति स्तूप पर सिक्ख पर्यटक के अलावे देश विदेश के सिख पर्यटकों का जत्था पटना साहिब के तख्त श्री हरमिंदर मंदिर मे मनाये गये गुरु पर्व से होकर राजगीर भ्रमण पर पहुंच रहे हैं. जहां वे गुरुनानक शीतल जल कुंड के अलावा रत्नागिरि पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप के दर्शन भी कर रहे हैं.
और अपने इस पल को यादगार बनाने के लिए साथ लाए मोबाइल फोन के कैमरे से सेल्फी ले रहे हैं. वहीं दूसरी ओर गृद्धकूट पर्वत पर स्थित भगवान बुद्ध की तपस्थली पर बोधगया कालचक्र मे सम्मिलित होने वाले बौद्ध भिक्षुओं का दल भी बौद्ध रीति रिवाज के मुताबिक पूजा-अर्चना व ध्यान कर धार्मिक लाभ उठा रहे हैं. यह एक महासंयोग कहा जा सकता है. जब बिहार के दो ऐतिहासिक स्थानों क्रमशः पटना में प्रकाश पर्व तथा बोधगया में कालचक्र पूजा मे शामिल होने आये दोनों ही धर्मों के पर्यटकों की जुगलबंदी का गवाह इन दिनों राजगीर बन रहा है.
मालूम हो कि पटना साहिब के तख्त श्री हरमिंदर मंदिर मे गुरु गोविंद सिंह के 350 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर गत पांच जनवरी को संपन्न हुए प्रकाश पर्व में शमिल होनेवाले लाखों देशी विदेशी सिख पर्यटकों के जत्थों का आवागमन राजगीर के गुरुनानक शीतल जल कुंड मे अब तक जारी है. यही नहीं इनका जत्था राजगीर रोप वे चेयर लिफ्ट के माध्यम से हवा की सैर करते हुए विश्व शांति स्तूप के भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान विश्व शांति स्तूप भ्रमण पर रविवार को पहुंचे पंजाब के वरनाला जिले से युवा सिख पर्यटक अमरदीप सिंह ने बताया कि बिहार में सचमुच अद्भुत बौद्ध स्थल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




