स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Updated at : 05 Jan 2017 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में स्थित स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर मंगलवार देर रात चोरों ने गुड़िया इंटरप्राइजेज नामक दुकान से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर दुकान से सेल और तीन हजार रुपये उठा ले गये. बताया जाता है कि दुकान का संचालक […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में स्थित स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर मंगलवार देर रात चोरों ने गुड़िया इंटरप्राइजेज नामक दुकान से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर दुकान से सेल और तीन हजार रुपये उठा ले गये. बताया जाता है कि दुकान का संचालक मंगलवार की संध्या में दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. लहेरी थाने की गश्ती पुलिस रात्रि के करीब दो बजे उधर से गुजर रही थी. रात्रि में दुकान को खुला देखकर गश्ती पुलिस को कुछ संदेह हुआ.

गाड़ी रोककर पुलिस ने दुकान के अंदर टॉर्च मारा तो कोई आदमी दिखाई नहीं पड़ा. इसके बाद गश्ती पुलिस ने दुकान की साइनबोर्ड पर दुकान संचालक का मोबाइल नंबर लिखा देखकर उसे फोन किया और पूछा कि आपकी दुकान खुली है, आप कहां हैं दुकान संचालक निवास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घर पर है और शाम को दुकान बंद कर आया था, दुकान खुली रहने का सवाल ही नहीं है. इसके बाद पुलिस ने रात्रि में दुकान संचालक को उसकी दुकान पर बुलाया. दुकान पहुंचने पर संचालक ने देखा कि दुकान खुली है

और दुकान से कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट व रिचार्ज कूपन गायब है. दुकान का कैश काउंटर भी टूटा हुआ है. दुकान के दरवाजे में ताला लगाने के लिए बनी कुंडी टूटी थी और इंटरलॉक भी टूटा हुआ है. पीड़ित दुकान संचालक निवास कुमार ने बताया कि चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सामान भी चोरी कर ले गये. लहेरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में दुकान संचालक द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है, अज्ञात चोरों को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन