CM नीतीश ने जू-सफारी का किया अवलोकन
Updated at : 01 Jan 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

दौरा. खरमास के बाद मृग विहार में होगा पार्क का शिलान्यास राजगीर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर में मृग विहार के अंदर प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का अवलोकन करने पहुंचे. यह मृग विहार राजगीर जंगल व सोना गिरि पहाड़ी के तलहटी में 250 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है. हालांकि मुख्यमंत्री प्रस्तावित जू-सफारी पार्क […]
विज्ञापन
दौरा. खरमास के बाद मृग विहार में होगा पार्क का शिलान्यास
राजगीर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर में मृग विहार के अंदर प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का अवलोकन करने पहुंचे. यह मृग विहार राजगीर जंगल व सोना गिरि पहाड़ी के तलहटी में 250 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है. हालांकि मुख्यमंत्री प्रस्तावित जू-सफारी पार्क का शिलान्यास नहीं कर सके. बताया जाता है कि अभी खरमास का समय होने से मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है.
अब पार्क के शिलान्यास का कार्यक्रम नववर्ष में 17 तारीख को तय किया गया है. इस दौरान उन्होंने मृग विहार के चारों ओर अवलोकन किया. उन्होंने वाहन से ही पूरे जंगली क्षेत्र को देखा तथा हर जोन के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने साथ रहे डीएफओ रणविजय सिंह से मृग विहार के क्षेत्र को और बढ़ाने तथा बाउंड्री कराने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होंने कहा कि मृग विहार के अंदर 191 हेक्टेयर में सफारी पार्क का निर्माण किया जाना है़
राजगीर में जू-सफारी पार्क का अवलोकन करते सीएम नीतीश कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




