रेडिमेड दुकान में ताला तोड़ चोरी

Updated at : 24 Dec 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
रेडिमेड दुकान में ताला तोड़ चोरी

तीन लाख के सामान उठा ले गये चोरी दो चार दिन पूर्व ही दुकान में आया था माल बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के प्रधान डाकघर के पास स्थित पालिका मार्केट में रियल कलेक्शन रेडिमेड दुकान का ताला तोड़ एवं शटर लॉक तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया. घटना गुरुवार […]

विज्ञापन
तीन लाख के सामान उठा ले गये चोरी
दो चार दिन पूर्व ही दुकान में आया था माल
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के प्रधान डाकघर के पास स्थित पालिका मार्केट में रियल कलेक्शन रेडिमेड दुकान का ताला तोड़ एवं शटर लॉक तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया. घटना गुरुवार रात्रि में हुई. इस संबंध में दुकान संचालक मो अरशद ने लहेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रियल कलेक्शन रेडिमेड गारमेंट्स की इस दुकान में जेंट्स के सभी तरह के पोशाक की बिक्री की जाती थी. मो अरशद का उसी मार्केट में जूते-चप्पल का भी काउंटर था, जिसे बंद कर दिया गया था और वहां का कुछ माल इसी दुकान में शिफ्ट कर दिया गया था. पीड़ित दुकान संचालक ने बताया कि गुरुवार की संध्या में वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मार्केट से फोन आया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना के बाद जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर का इंटरलॉक काटा हुआ था. दुकान के अंदर से सारे कीमती रेडिमेड कपड़े गायब थे. उसने बताया कि दो-चार दिन पहले ही दुकान में माल आया था.
बाहर से आये माल को दुकान में अभी अच्छी तरह से सजाया भी नहीं गया कि यह घटना घट गयी. चोरी किये गये सामान में पैंट, शर्ट, टी-शर्ट, ब्लेजर व अन्य कीमती रेडिमेड कपड़े हैं. लहेरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दुकानदार द्वारा ढाई से तीन लाख के सामान की चोरी होने की बात बतायी गयी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. चोरी किये गये सामान में नये रेडिमेड गारमेंट्स बताये जा रहे हैं. पुराने रेडिमेड गारमेंट्स को चोरों ने हाथ नहीं लगाया है. पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज कर छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन