राजगीर नगर पंचायत चुनाव का रोस्टर प्रकाशित

Updated at : 04 Dec 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर नगर पंचायत चुनाव का रोस्टर प्रकाशित

राजगीर (नालंदा) : राजगीर नगर पंचायत निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर प्रकाशित होते ही यहां चुनावी बयार बहना शुरू हो गया है. वर्तमान वार्ड पार्षद से लेकर चुनाव लड़ने की मन बना रहे तमाम अभ्यर्थी अपने जीत पक्की करने के लिए सीटों का चयन करने के जुगाड़ के लग गये हैं. नये आरक्षण रोस्टर में […]

विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : राजगीर नगर पंचायत निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर प्रकाशित होते ही यहां चुनावी बयार बहना शुरू हो गया है. वर्तमान वार्ड पार्षद से लेकर चुनाव लड़ने की मन बना रहे तमाम अभ्यर्थी अपने जीत पक्की करने के लिए सीटों का चयन करने के जुगाड़ के लग गये हैं. नये आरक्षण रोस्टर में नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग सभी वार्डाें की तसवीर बदल गयी है. जो सीट पूर्व में आरक्षित थी वह सामान्य और जो सामान्य थी वह आरक्षित और महिला आरक्षित हो गयी है.

इसकी वजह से वर्तमान के सभी वार्ड आयुक्तों को अपनी-अपनी सीट बदलने की नौबत आ गयी. वहीं हर वार्ड में कुछ नये चेहरे भी दिखाई पड़ने लग गये हैं. जो चुनाव लड़ने का पूरी तरह से मन बनाये हुए नजर आ रहे हैं. वैसे वर्तमान पार्षद जिनकी सीट आरक्षण रोस्टर से बदल कर महिला सामान्य या महिला आरक्षित हो गयी है. वैसे पार्षद अपने परिवार को उतारने में लगे हैं. नगर पंचायत राजगीर के नये इस रोस्टर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, सह वरीय उपसमाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नालंदा सभी पदाधिकारियों का अनुमोदन के बाद इसका प्रकाशन किया गया है. नये रोस्टर के प्रकाशन पूर्व लोगों में कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे. इस पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन